boltBREAKING NEWS

खाई में गिरी मिनी बस, 11 की मौत, पीएम मोदी ने किया मदद राशि का ऐलान

खाई में गिरी मिनी बस, 11 की मौत, पीएम मोदी ने किया मदद राशि का ऐलान

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के डोडा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सुबह बड़ा हादसा हो गया। जम्मू के ठथरी-डोडा मार्ग पर सुई ग्वारी में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम आठ यात्रियों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, एक मिनी बस के डोडा के पास खाई में गिरने से यह हादसा हुआ। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने इस बात की जानकारी दी है।

एक मिनी बस ठथरी से डोडा की ओर जा रही थी, तभी चालक ने सुई ग्वारी में अपना नियंत्रण खो दिया और मिनी बस चिनाब नदी के किनारे एक गहरी खाई में गिर गई। वाहन में यात्रा कर रहे 11 यात्रियों के मारे जाने और दस से बारह लोगों के घायल होने की खबर है।